जालंधर की अदालत ने चन्नी के भतीजे की हिरासत 11 फरवरी तक बढ़ायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

जालंधर (पंजाब)| एक स्थानीय अदालत ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ हनी को धनशोधन के एक मामले में 11 फरवरी तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उसे जिला एवं सत्र अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने 11 फरवरी तक उसकी हिरासत जारी रखी है। ईडी ने हनी की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की मांग करते हुए कहा कि वह विभिन्न दस्तावेजों को लेकर उससे पूछताछ करना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Mirabai Chanu को Arjuna Award देने की मांग, प्रतापराव जाधव ने खेल मंत्री को लिखा पत्र

Harsh Singh ने आस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर Commonwealth Games में स्वर्ण पदक जीता

Cube Highways Trust InvIT की बाजार में मजबूत एंट्री, 3% से ज्यादा तेजी पर बंद

Union Cabinet ने बंदरगाह-आधारित उद्योगों के लिए संशोधित नीति को मंजूरी दी