जालंधर: BSF मुख्यालय के बाहर स्कूटर में हुआ भीषण ब्लास्ट, इलाके में दहशत का माहौल

By रेनू तिवारी | May 06, 2026

मंगलवार शाम पंजाब के जालंधर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) चौक के पास एक स्कूटर अचानक आग के गोले में तब्दील हो गया। यह घटना रात करीब 8 बजे बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय के ठीक बाहर हुई, जो अमृतसर-दिल्ली राजमार्ग को जोड़ने वाला एक व्यस्त मार्ग है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय सड़क पर सामान्य आवाजाही थी। अचानक एक एक्टिवा स्कूटर में आग लग गई, जिसे देख राहगीरों में डर फैल गया। स्थानीय निवासियों और चश्मदीदों का दावा है कि उन्होंने वाहन से धमाके जैसी आवाज सुनी थी, जिसके बाद लपटें और तेज हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 प्रसारण पर फंसा पेंच, क्या सरकारी चैनल DD Sports बनेगा आखिरी सहारा?

पुलिस ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है और इलाके को घेर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूटर में आग कैसे लगी। इस बीच विपक्षी दलों ने जालंधर में हुए धमाके को लेकर आप सरकार पर हमला बोल दिया। पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा, प्रथम दृष्टया, यहां (जालंधर में) खड़ी एक एक्टिवा (स्कूटर) में आग लग गई। हम अभी मौके पर तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। उस समय इलाके में पुलिस की एक गश्ती टीम मौजूद थी। एक सवाल के जवाब में कौर ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका हुआ है।

इसे भी पढ़ें: AI की जंग में Anthropic का नया दांव, OpenAI को टक्कर देने के लिए Banking Sector में उतारे नए Tools

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्कूटर 22 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह का है जो जांच में सहयोग कर रहा है। सिंह ने कहा कि उसके स्कूटर में अचानक आग लग गई।

सियासी गलियारों में हलचल

संवेदनशील इलाके (BSF मुख्यालय के पास) में हुई इस घटना ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। विपक्षी दलों ने सुरक्षा व्यवस्था और कथित धमाके की खबरों को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। फिलहाल, स्कूटर मालिक गुरप्रीत सिंह का कहना है कि वाहन में आग अचानक लगी थी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ