जालौन में अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी Pawan Yadav पुलिस Encounter में घायल, गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

जालौन (उप्र), चार नवंबर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कालपी के अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी को बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि जांच अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार लेकर सड़क पर मौजूद है। इस सूचना पर कालपी, उरई और कदौरा थानों की पुलिस टीमों ने विशेष हथियार एवं रणनीति (स्वॉट) टीम के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी ने कथित तौर पर दो गोलियां चलाईं।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें यादव के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का 31 अक्टूबर को एक मामले पर चर्चा करने और चाय पीने के बहाने अपहरण कर लिया गया था। बाद में उनकी हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद कालपी थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि कानपुर नगर के गुजैनी थाना क्षेत्र के तरुण विहार निवासी यादव के पास से एक देसी .315 बोर की पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक काली मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया है।

अधिवक्ता हत्याकांड में चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Punjab में Congress कार्यकर्ताओं को Mallikarjun Kharge का संदेश, एकजुटता से ही मिलेगी पूरे देश में जीत

Ramlila Maidan रैली में गैरहाजिर Youth Congress के 202 पदाधिकारी निलंबित, 7 राज्यों में कार्रवाई

Kolkata में 65 और Delhi में 64 रुपये प्रति किलो पहुंची चीनी, महानगरों में खुदरा भाव में उछाल

Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट