बदायूं में शिव मंदिर तोड़कर बनाया गया जामा मस्जिद, कोर्ट ने मंजूर की याचिका, इस तारीख को होगी सुनवाई

By अभिनय आकाश | Sep 03, 2022

अखिल भारतीय हिंदू महासभा (एबीएचबी) ने यह कहते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं में जामा मस्जिद परिसर वास्तव में एक टूटे हुए नीलकंठ (शिव) मंदिर पर बना है। याचिका में कहा गया है कि ये पूर्व में एक हिंदू राजा का किला था और मौजूदा जामा मस्जिद को मंदिर को तोड़कर बनाया गया था। दीवानी न्यायालय ने शुक्रवार को 8 अगस्त 2022 को एबीएचबी की याचिका के आधार पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें: गहलोत के रामदेवरा मंदिर में दर्शन के दौरान राजनीतिक नारे लगे

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एबीएचबी के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह पटेल ने कहा कि हम जानते हैं कि प्राचीन मंदिर से संबंधित लेख लंबे समय से बंद कमरे में पड़े हैं। हमने अदालत से मामला दर्ज करने और सच्चाई सामने लाने के लिए एक सर्वेक्षण करने का अनुरोध किया था।”जामा मस्जिद परिसर कथित तौर पर देश में सबसे बड़े में से एक है जिसमें 23,000 से अधिक लोगों को समायोजित करने की क्षमता है।

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही