नागरिकता के खिलाफ जामिया के छात्रों का हिंसक प्रदर्शन, कई बसों में लगाई आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2019

नयी दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों ने रविवार को जामिया नगर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। लेकिन शाम होते-होते यह प्रदर्शन काफी उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी। फिलहाल दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: कैब कानून के विरोध में प्रदर्शन: जामिया में पांच जनवरी तक छुट्टी, परीक्षा रद्द

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रदर्शन की वजह से ओखला अंडरपास से सरिता विहार तक के रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। यातायात पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के नजदीक मथुरा रोड को बाधित कर दिया। सड़क बाधित होने की वजह से बदरपुर और आश्रम चौक से यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया है। हालांकि जामिया प्रशासन ने बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि रविवार को हो रहे प्रदर्शन में उनके विश्वविद्यालय के छात्र शामिल नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: CAB विरोध: जामिया छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्रों के एक समूह ने कहा कि हिंसा और आगजनी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाए कि ‘‘स्थानीय तत्व’’ प्रदर्शन में शामिल हो गए और उन्होंने इसे ‘‘बाधित किया।’’उन्होंने कहा कि प्रदर्शन हिंसक हो जाने के कारण वे परिसर में लौट आए और परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर उस समय युद्ध का मैदान बन गया जब विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए संसद मार्च करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution | बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध, नो पीयूसी, नो फ्यूल लागू, दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की लिस्ट

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी