जम्मू-कश्मीर: बस के गहरे खड्डे में गिरने से 33 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक मिनी बस के पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरे खड्डे में गिरने से कम से 33 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केश्वान से किश्तवाड़ जा रही बस सुबह करीब साढ़े सात बजे सिरगवारी के पास एक खड्ड में गिर गई।

किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर अंगरेज सिंह राणा ने बताया कि केशवन से किश्तवाड़ की ओर जा रहे एक मैटाडोर वाहन के गहरे गड्ढे में गिरने से 33 मृत और 22 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। हादसे में घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?

Mumbai रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के भोजपुरी गाने बजाने पर भड़की Shiv Sena UBT और MNS

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह