जम्मू कश्मीर प्रशासन ने चार नेताओं को नजरबंदी से रिहा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान रद्द किए जाने के बाद पांच महीनों तक घर में नजरबंद रहे चार नेताओं को रिहा कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, पीसी और कांग्रेस के एक-एक नेता को रिहा कर दिया गया है। एक पूर्व मंत्री और पिछली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष समेत चारों नेताओं को बृहस्पतिवार देर रात रिहा किया गया। 

अधिकारियों ने कहा, ‘‘पीडीपी के पूर्व मंत्री अब्दुल हक खान, पूर्व उपाध्यक्ष नजीर अहमद गुरेजी, पीपुल्स कांफ्रेंस के पूर्व विधायक मोहम्मद अब्बास वानी और कांग्रेस के पूर्व विधायक अब्दुल राशिद को घर में नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है।’’

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद