जम्मू-कश्मीर: सेना ने उधमपुर के एक जंगल में लगी आग पर पाया काबू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सेना द्वारा समय पर की गई कार्रवाई सेजंगल में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया। इस आग से गांव के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चर्रात पंचायत के वन क्षेत्र में मंगलवार रात आग लग गई और तेजी से बैंथ गांव की ओर बढ़ने लगी।

इसे भी पढ़ें: मुझे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता, इतने गंदे मैसेज! जानिए प्रतीक सहजपाल ने क्यों कहा ऐसा

नागरिक प्रशासन और सेना के बीच घनिष्ठ संपर्क और समन्वय एवं जमीन पर सैनिकों के साहस और बहादुरी पूर्ण प्रयासों से ग्रामीणों पर आई एक बड़ी आपदा टल गई। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी कमान हमेशा जम्मू-कश्मीर के अवाम की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

इसरो ने लॉन्च किया NVS-03, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

Sardar Patel Jayanti: BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

Diljit Dosanjh के ऑरा टूर का दिल्ली में धमाकेदार आगाज! बारिश, लंबी कतारें और अव्यवस्था के बावजूद JLN स्टेडियम में गूंजा- पंजाबी आ गए ओये!

कर्नाटक Congress ने पूर्व महासचिव Kripa Alva को छह साल के लिए निकाला