Jammu and Kashmir: सेना के जवान ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2023

सांबा/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के एक शिविर पर सेना के एक जवान ने शुक्रवार को स्वयं को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना महेश्वर सैन्य शिविर में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के डोम्बल मयूर के रूप में की गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने मणिपुर को लेकर की मदद की पेशकश,भड़के कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, कहा- ऐसा बयान कभी नहीं सुना

इससे पहले बृहस्पतिवार को भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी चिल्यारी सीमा चौकी में खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा