जम्मू-कश्मीर: सेना के जवानों ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2025

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के जवानों ने मंगलवार आधी रात के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में पहुंचे एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, उन्होंने बताया कि ड्रोन मेंढर सेक्टर में सीमा बाड़ के पास एक इलाके में कुछ देर हवा में चक्कर लगाने के बाद वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लौट गया। सैनिकों ने रात करीब एक बजे ड्रोन की गतिविधियां देखीं और करीब 12 गोलियां चलाईं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ड्रोन से कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराए गए हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत