जम्मू कश्मीर विस चुनाव : पहले दो घंटों में 11 प्रतिशत से अधिक मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2024

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पहले दो घंटे में 11.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि सबसे कम छह प्रतिशत मतदान अनंतनाग में दर्ज किया गया। घाटी में बाकी के निर्वाचन क्षेत्र में सुबह सात बजे से अब तक करीब 10 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं।

जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद पहली बार चुनाव कराए जा रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश के सात जिलों में 24 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा