जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा, नागरिकों की हत्या के पीछे पाक प्रायोजित आतंकवादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बृहस्पितवार को कहा कि इस सप्ताह एक सेव व्यापारी सहित तीन नागरिकों की हत्या में शामिल आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों के रूप में हुई है। उन्होंने शांति के लिये खतरा बने ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।

पुलिस प्रमुख ने सीमापार से राज्य में लगातार भयावह हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे ऐसे तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिये प्रभावी कदम उठाने का भी आह्वान किया। हाल ही में पंजाब, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के एक-एक निवासी की जम्मू-कश्मीर में अलग अलग आतंकी हमलों में मौत हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक संबंधों को लेकर अब चीन ने दिया यह बड़ा बयान

पुलिस प्रमुख ने कहा,  पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी तीन नागरिकों की हत्या में शामिल हैं... इस तरह की हरकतें बहुत बर्बर और अमानवीय हैं। उन्होंने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस और सुरक्षा बल के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बात कही।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!