Jammu and Kashmir Election: 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे जेकेपीसी चीफ सज्जाद गनी लोन, पांच अन्य सीटों की उम्मीदवारों की घोषणा

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2024

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले जे-के पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) ने सात निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें पार्टी प्रमुख सज्जाद गनी लोन दो सीटों  हंदवाड़ा और कुपवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। जेकेपीसी ने हंदवाड़ा और कुपवात्रा के अलावा पांच अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

कुपवाड़ा: सज्जाद गनी लोन

पट्टन: इमरान रज़ा अंसारी

त्रेहगाम: वकील बशीर अहमद डार

लंगेट: इरफ़ान पंडितपोरी

करनाह: डॉ. नासिर अवान

लोलाब: मुदासिर अकबर शाह

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर चुनाव में शुरू हुई बुलडोजर की चर्चा, उमर अब्दुल्ला बोले- जिस तरह से यूपी में मुसलमानों के घरों...

5,423 वोटों के अंतर के साथ, पीसी नेता सज्जाद गनी लोन 2014 के विधानसभा चुनाव में हंदवाड़ा सीट से विजयी हुए थे। उन्होंने 29,355 वोटों से जीत हासिल की.  2019 के लोकसभा चुनाव में पीसी ने एनसी को 8085 वोटों के अंतर से हराया। 2024 के लोकसभा चुनावों में हंदवाड़ा सीट से 7000 से अधिक वोटों की आश्चर्यजनक बढ़त के साथ, पीसी ने एनसी को तीसरे स्थान पर ला दिया।

रिपोर्टों से पता चलता है कि सजाद लोन पर कुपवाड़ा विधानसभा सीट से भी लड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का दबाव है। वर्तमान लोकसभा चुनाव के मतदान पैटर्न को देखते हुए, लोन के चुनावी मैदान में शामिल होने से कुपवाड़ा सीट पर उनके और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीधी लड़ाई होने की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

easyJet की उड़ानों में मिलेगा Starlink Wi-Fi, 10 करोड़ यात्रियों को होगा फायदा

New Zealand दौरे की तैयारी: Test Series से पहले India A मैच में उतरेंगे Jasprit Bumrah और Pant

नागरिक ग्रिड पर निर्भरता घटाएगा Pentagon, US सैन्य अड्डों की सुरक्षा को FORTRESS पहल

पाकिस्तान पर टिप्पणी: Farooq Abdullah देश से माफी मांगें या वहां जाकर रहें, बोले BJP MP सत शर्मा