जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने थाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने नौगाम थाने में दुर्घटनावश हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और जम्मू-कश्मीर सरकार से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया। उन्होंने घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना की।

बयान में कहा गया कि उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि बिना किसी देरी के उन तक व्यापक सहायता पहुंचे।

यह विस्फोट शुक्रवार रात उस समय हुआ, जब एक विशेष टीम एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के संबंध में जारी जांच के सिलसिले में हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटकों के जखीरे से नमूने ले रही थी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

Hollywood Selma Blair Arrested | हॉलीवुड एक्ट्रेस की शर्मनाक करतूत! प्लेन में किया एयरहोस्टेस पर हमला, अस्पताल में पुलिस और नर्स को मारी लात

Nepal Flood: गोरखा में सेना ने 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक