जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला! स्कूल में घुसकर आतंकवादियों ने की फायरिंग, प्रिंसिपल सहित दो की मौत

By रेनू तिवारी | Oct 07, 2021

जम्मू और कश्मीर ने पिछले कई दिनों से आतंकी गतिविधियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। जम्मू और कश्मीर की राजधानी  श्रीनगर के ईदगाह इलाके में दो आतंकवादी बंदूक के साथ एक स्कूल में जबरन घुस गये और वहां पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जम्मू और कश्मीर के ईदगाह इलाके में हुई आतंकियों की गोलीबारी में स्कूल के प्रिंसपल और टीचर की मौत की खबरें भी आ रही हैं। 

उन्होंने कहा कि बिंदरू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिंदरू को चार गोलियां लगीं। कश्मीरी पंडित समुदाय से बिंदरू उन कुछ लोगों में शामिल थे, जिन्होंने 1990 के दशक में जम्मू कश्मीर में आतंकवाद शुरू होने के बाद पलायन नहीं किया। वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहे और लगातार अपनी फार्मेसी ‘बिंदरू मेडिकेट’ को चलाते रहे। इस घटना के एक घंटे के भीतर आतंकवादियों ने शहर के हवाल क्षेत्र में एक गैर-स्थानीय रेहड़ी-पटरी विक्रेता की हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोल-गप्पे और भेलपूरी बेचने वाले बिहार निवासी वीरेंद्र को भी नजदीक से गोली मारी गई जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी हत्या के कुछ मिनटों के भीतर ही आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के नैदखई में मोहम्मद शफी लोन नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। लोन स्थानीय टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष थे। बिंदरू की हत्या की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि वह गरीबों की मदद करनेवाले व्यक्ति थे।  

 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता