Jammu and Kashmir: उधमपुर में सड़क हादसे में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2023

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों को लेकर जा रहे एक वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बल के पांच जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ के जवान गश्त ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सुबह छह बज कर करीब 50 मिनट पर टिकरी के पास मांड में जम्मू जा रहे ट्रक ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें: BJP ने RJD पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, विजय सिन्हा बोले- लड्डू खिलाने के बहाने की गई धक्का-मुक्की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में चार सहायक उप-निरीक्षक और एक कांस्टेबल शामिल हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जाती है। अधिकारी के मुताबिक, ट्रक चालक के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Canada सैन्य अभ्यास के दौरान लगी आग में एक और जवान की मौत, मृतकों की संख्या 5 हुई

Chhath Vrat 2026: छठी मैया की उपासना का पर्व Chhath Puja शुरू, डूबते और उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

उत्तर प्रदेश में SIR के जरिए दलितों और पिछड़ों को निशाना बना रही BJP: Congress

Delhi में AQI 367 पर पहुंचा, बायोमास का दहन बना प्रदूषण का प्रमुख कारण