जम्मू-कश्मीर सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को पांच मरला जमीन देगी : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाढ़ के कारण बेघर हुए प्रत्येक परिवार को पांच मरला जमीन दी जाएगी ताकि वे दोबारा अपने घर बना सकें।

मुख्यमंत्री ने कठुआ और रियासी जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, उनके साथ बनी विधायक रामेश्वर सिंह और गुलाबगढ़ विधायक खुर्शीद अहमद भी थे।

अब्दुल्ला ने रियासी के माहौर में भी लोगों से मुलाकात की। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए, अब्दुल्ला ने प्रशासन को समय पर राहत और पुनर्वास उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2025 जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही लेकर आया है क्योंकि मार्च-अप्रैल में सूखे से लेकर अगस्त-सितंबर में लगातार बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन तक का सामना करना पड़ा है। कठुआ से कुपवाड़ा तक, अभूतपूर्व नुकसान हुआ है।’’

अब्दुल्ला ने तबाही को लेकर कहा कि मूसलाधार बारिश से 350 से अधिक पुल, लगभग 2000 किलोमीटर सड़क नेटवर्क, हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है, इसके अलावा खड़ी फसलें बह गईं और सरकारी तथा निजी दोनों संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा, ‘‘पुनर्वास चुनौतियों की व्यापकता को देखते हुए, जम्मू-कश्मीर केंद्र सरकार से एक व्यापक राहत पैकेज की उम्मीद कर रहा है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है