भारत-पाक दुश्मनी का खामियाजा भुगत रहा जम्मू-कश्मीर, महबूबा मुफ्ती बोलीं- 1966 जैसा हमें करना होगा

By अंकित सिंह | Dec 14, 2024

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी का खामियाजा जम्मू-कश्मीर को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सुलह ही एकमात्र तरीका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग दोनों देशों की दुश्मनी में फंसे हुए हैं। उनका जीवन और उनकी संपत्ति नष्ट हो रही है क्योंकि दोनों देश एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Recap 2024: आम चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक... इन राजनीतिक घटनाओं की इस साल रही खूब चर्चा

पीडीपी जनरल काउंसिल मीटिंग को संबोधित करते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमारे पास प्रस्ताव पारित करने के लिए बहुमत नहीं था। इसके बावजूद हमने बिना प्रस्ताव पारित किये स्वराज्य लागू कर दिया। स्व-शासन का अर्थ है कि जम्मू-कश्मीर में वास्तविक स्वतंत्रता होनी चाहिए। यहां मौजूद सभी प्रतिनिधियों को (कम सीटों को लेकर) चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट है। हम कभी बीजेपी में नहीं गए, उन्होंने अपने महासचिव को हमसे बातचीत करने के लिए भेजा। अगर हम जम्मू-कश्मीर को रेत से बाहर निकालना चाहते हैं, तो हमें ठीक उसी तरह काम करना होगा जैसे हमने 1966 में किया था।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका