जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन हुआ जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तीर्थयात्रा पहले से ही स्थगित है।

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, क्योंकि वहां कोई तीर्थयात्री नहीं था। मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं। बुधवार को नौवें दिन भी तीर्थयात्रा स्थगित रही, जिससे श्रद्धालुओं के नहीं होने के कारण कटरा आधार शिविर सूना रहा।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस