जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा स्वतंत्रता दिवस पर कोविड योद्धाओं को सम्मानित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

श्रीनगर। कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा स्वतंत्रता दिवस पर महामारी के प्रबंधन में शामिल 50 कोविड योद्धाओं को उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित करेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश ने बहुत ही पेशेवर ढंग से कोविड​​-19 महामारी को संभाला और बीमारी से पीड़ित रोगियों की देखभाल के लिए सभी संभव संसाधनों का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी के साथ डिजिटल बैठक में शामिल हो सकते हैं प्रमुख विपक्षी दलों के नेता

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए एक प्रभावी तंत्र भी अपनाया गया जिससे संक्रमण को और रोकने में मदद मिली। अधिकारी ने कहा कि उपराज्यपाल ने महामारी के प्रबंधन में उनके द्वारा प्रदान की गई निस्वार्थ सेवाओं की सराहना के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 50 स्वास्थ्य कर्मियों (कोविड योद्धाओं) को प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने जिस तरह से कठिन और बर्फीले इलाकों में लोगों को 18-20 किलोमीटर पैदल चलकर टीका लगाया, उसने पूरे देश के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।

प्रमुख खबरें

CRPF ने DIG बिधान चंद्र पात्रा का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लिया

Katie Mack की शानदार पारी से Australia A ने India A को 30 रन से हराया, शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त

समिट बिल्डिंग Cyber Fraud: 119 आरोपियों की गिरफ्तारी Allahabad HC से वैध करार

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली