जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने आतंकियों से संबंधों में दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों के साथ कथित तौर पर संबंध रखने को लेकर दो सरकारी कर्मचारियों को शुक्रवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त कर्मचारियों की पहचान स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के रूप में काम करने वाले अब्दुल रहमान नाइका और स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक जहीर अब्बास के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सिन्हा ने संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) के तहत दोनों कर्मचारियों को बर्खास्त किया। कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई जांच में उनके आतंकवाद से संबंध स्पष्ट रूप से सामने आए थे। उपराज्यपाल ने पिछले कुछ वर्षों में इसी प्रावधान के तहत कई सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात