जम्मू कश्मीर : उमर ने बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2025

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों में मजबूत व्यवस्था करने, जलमग्न गांवों से लोगों को निकालने तथा चौबीसों घंटे निगरानी करने के शुक्रवार को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने आज सुबह बाढ़ के बाद की स्थिति पर एक बैठक की अध्यक्षता की और संवेदनशील स्थानों में व्यवस्था को मजबूत करने, जलमग्न गांवों से लोगों को निकालने, नियंत्रण कक्षों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी करने, प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा करने और समय पर सलाह जारी कर निवासियों से सतर्क रहने, न घबराने और प्रशासन के साथ सहयोग करने का आग्रह करने के निर्देश दिए।’’ जम्मू कश्मीर के कई इलाके मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत