जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2019

श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से सोमवार को पाकिस्तान समर्थक संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर दो आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उनकी शिनाख्त चांदी खटाना और वाजिद अली खटाना के तौर पर हुई है। दोनों जंडीवाड़ा राजौरी के रहने वाले हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ये दोनों आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हिस्सा हैं और सक्रिय आतंकवादियों के लिए मददगार के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे आतंकवादियों को हथियारों और गोला-बारूद देने और इलाके में आतंकी हमला करने के लिए सक्रिय दहशतगर्दों का मार्गदर्शन करने के लिए भी जिम्मेदार थे। इसके अलावा उनका आतंकवाद के नेटवर्क को मजबूत करना भी काम था। प्रवक्ता ने बताया कि उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और हथियार तथा गोला-बारूद बरामद हुआ है। आपत्तिजनक सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल