जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकी साजिश नाकाम की, श्रीनगर में हथियारों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को श्रीनगर में एक गैर-स्थानीय नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद जब्त कर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शाह मुतैयब और कामरान हसन शाह के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के कुलीपोरा खानयार इलाके के निवासी हैं। इसके अलावा, मोहम्मद नदीम उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी है और वर्तमान में खानयार के कावा मोहल्ला में रहता है।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और नौ कारतूस जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आरोपी बरामद हथियार और गोला-बारूद का इस्तेमाल करके इलाके में आतंकवाद से संबंधित किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रवक्ता ने बताया कि खानयार पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar