Jammu Kashmir Political Party: नया अध्याय लिखने को तैयार जम्मू-कश्मीर, क्या JKNC फिर रच पाएगी इतिहास

By अनन्या मिश्रा | Sep 17, 2024

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि उनकी पार्टी और कांग्रेस एक साथ हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें भरोसा है कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी। यहां के लोग कई सालों से परेशानियों व कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। 

पार्टी की स्थापना के दौरान इसका नाम ऑल जम्‍मू एंड कश्मीर मुस्लिम कॉन्फ्रेंस था। बाद में साल 1939 में इसका नाम बदलकर नेशनल कॉन्फ्रेंस कर दिया गया। जिससे कि यह राज्य के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व कर सके। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने साल 1947 में कश्मीर के भारत में विलय का समर्थन किया था। साल 1947 से लेकर 2002 तक यह पार्टी किसी न किसी रूप में राज्य की सत्ता में शामिल रही है। 

फिर साल 2009 और 2015 के बीच शेख अब्दुल्ला के पोते और फारुक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री भी बनें। इसके अलावा फारूक अब्दुल्ला भी राज्य के कई बार सीएम रह चुके हैं। इस 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों वाले राज्य में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर और तीसरे चऱण का चुनाव 01 अक्तूबर को होगा।

प्रमुख खबरें

सिंधिया ने ग्वालियर की बेटी इशिका की उपलब्धि पर जताया गर्व, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

डॉक्यूमेंट्री State Organs के वितरक के नाम पर मिलीं धमकियां, Taiwan पुलिस और MAC जांच में जुटे

Rajasthan में पंचायत चुनाव से पहले 14 IPS और 15 RAS अधिकारियों का तबादला

Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन