Jammu and Kashmir : कुलगाम में तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

श्रीनग। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सेना के तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Haryana Nuh Violence | हिंसा प्रभावित नूंह में ध्वस्तीकरण अभियान जारी, 2.6 एकड़ भूमि पर बना अवैध निर्माण जमींदोज

अधिकारियों के मुताबिक, इन आतंकवादियों के पीर पंजाल पर्वतमाला के रास्ते कुलगाम जिले में दाखिल होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं और बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कुलगाम के कुंड इलाके में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने के बाद वहां भी तलाश अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट की आवाज सुनी गई, तब सेना के कुछ वाहन इलाके से गुजर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

कृषि व वानिकी सहयोग पर India और ASEAN के बीच बनी 5 साल की नई कार्ययोजना

Maharashtra में 10000 छात्रों ने बनाई मिट्टी की गणेश मूर्तियां, Guinness World Records में नाम दर्ज

Delhi High Court ने कहा मातृत्व बाद वापसी पर WFI बनाए स्पष्ट नियम

रूस-भारत संबंध नई ऊंचाइयों पर