जम्मू कश्मीर : खाई में गिरी एसयूवी, पांच लोगों की मौत, उपराज्यपाल ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

जम्मू,जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को एक ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक एसयूवी में सवार लोग पंजाब से श्रीनगर की ओर जा रहे थे और यह हादसा मानसर के नजदीक जमोदा में सांबा-ऊधमपुर मार्ग पर हुआ। अधिकारियों ने कहा कि जमोदा के पास चालक ने एसयूवी पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते वह खाई में जा गिरी। एसयूवी में छह लोग सवार थे। एसयूवी में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उपराज्यपाल सिन्हा ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा, मानसर, सांबा में एक दुखद सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सांबा उपायुक्त ने रेड क्रॉस कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को एक-एक लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये तत्काल राहत सहायता देने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद