जम्मू-कश्मीर: जलविद्युत परियोजना की सुरंग में ट्रक में आग लगी, कोई जनहानि नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2025

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित जल विद्युत परियोजना की सुरंग के अंदर एक ट्रक में आग लग गई लेकिन सोमवार को हुए इस हादसे में कई मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गयी। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन सुरंग में एक डंपर में आग लग गई और घटना के समय पद्यारना क्षेत्र में परियोजना स्थल पर कई मजदूर सुरंग निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग मौके पर पहुंचा और परियोजना के अधिकारियों के साथ मिलकर सभी मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

डॉलर का खात्मा करने उतरा भारत का पेट्रो-रूपी, हिला पूरा अमेरिका!

हम 202 हैं, तुम कितने बचे हो? RJD के नारों पर Bihar Assembly में गरजे Nitish Kumar

Rahul Gandhi की हताशा या डर? BJP सांसद का तीखा हमला- उन्हें संसद से बाहर होने का खौफ है

FIH Pro League: आखिरी मिनट में चूकी भारतीय Hockey टीम, Shootout में Spain से मिली हार