जम्मू: अमरनाथ यात्रा के लिए 4,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2025

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 900 महिलाओं सहित 4,388 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था रविवार को रवाना हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों मार्गों पर यात्रा सुचारू रूप से जारी है और आज (रविवार को) दिन में तीर्थयात्रियों की संख्या तीन लाख के आंकड़े को पार कर जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि 130 साधुओं एवं साध्वियों सहित तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग काफिलों में आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 115 वाहनों के काफिले में 2,815 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 95 वाहनों में सवार 1,573 तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग को प्राथमिकता दी। यह तीर्थयात्रा नौ अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

TMC में बड़ी बगावत! Suvendu Adhikari के नेतृत्व में Delhi पहुंचे 19 सांसद, Mamata की बढ़ी टेंशन

कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार आम बात थी: उत्तराखंड के CM धामी ने फंड की बर्बादी रोकने के लिए PM मोदी की DBT की तारीफ़ की

Signature Forgery केस में CID का बड़ा एक्शन, Abhishek Banerjee के Kolkata आवास पर पहुंची टीम।

Mamata Banerjee को बड़ा झटका, 20 सांसदों की बगावत, Lok Sabha में दावा- हम ही असली TMC