भाजपा के चुनावी चौके पर कश्मीर में पार्टी नेताओं ने ठुमके लगाकर मनाया जश्न

By नीरज कुमार दुबे | Mar 11, 2022

श्रीनगर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मणिपुर और गोवा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का जश्न इन राज्यों में तो चल ही रहा है देश के अन्य राज्यों के भाजपा मुख्यालयों में भी पार्टी के कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं और नाच-गा रहे हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन कर भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चार राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को श्रेय दिया। पार्टी नेताओं ने प्रभासाक्षी से बातचीत में कहा कि यह विकास की जीत है और भाई-भतीजावाद तथा गुंडागर्दी अब राजनीति से बाहर हो गये हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया