Jammu-Kashmir: डोडा जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, 10 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

By अंकित सिंह | Aug 26, 2025

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में मंगलवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई जिससे 10 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब मौसम विभाग ने कठुआ, सांबा, डोडा, जम्मू, रामबन और किश्तवाड़ ज़िलों सहित जम्मू क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खराब मौसम के मद्देनजर जम्मू संभाग में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे।

इसे भी पढ़ें: महबूबा मुफ़्ती ने UAPA के तहत जेल में बंद कैदियों की रिहाई की मांग की, उमर अब्दुल्ला ने दे दी यह सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों में कठुआ ज़िले में 155.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद डोडा के भद्रवाह में 99.8 मिमी, जम्मू में 81.5 मिमी और कटरा में 68.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने कम से कम 27 अगस्त तक ऊंचाई वाले इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में बचाव और राहत टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह