Jammu-Kashmir: धरती के स्वर्ग में मुस्करां उठे रंग-बिरंगे Tulips, खिले लोगों के चेहरे

By अंकित सिंह | Mar 26, 2024

श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जनता के लिए खोल दिया गया। यह उद्यान डल झील और ज़बरवान पहाड़ियों के बीच स्थित है। फ्लोरीकल्चर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, जिसे पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था, को जनता के लिए खोल दिया गया क्योंकि विभिन्न रंगों के ट्यूलिप खिलने शुरू हो गए हैं। ट्यूलिप गार्डन को जनता के लिए खोले जाने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। 

 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ का बड़ा दावा, हमें हमला करने की जरूरत नहीं, POK का हो जाएगा भारत में विलय, चीन को भी नसीहत


विभाग के अधिकारियों ने कहा, "जब बगीचा पूरी तरह से खिल जाएगा, तो वहां ट्यूलिप का इंद्रधनुष होगा।" विभाग ने कहा कि इस साल ट्यूलिप की मौजूदा 68 किस्मों में पांच नई किस्में शामिल की गई हैं। पिछले साल घरेलू और विदेशी दोनों तरह से 3.65 लाख से अधिक आगंतुकों ने बगीचे का दौरा किया, जबकि 2022 में यहां 3.60 लाख लोग आए। प्रभासाक्षी से बात करते हुए, पर्यटकों ने खुशी व्यक्त की, लेकिन कुछ ने निराशा व्यक्त की क्योंकि उद्यान अभी तक पूरी तरह से नहीं खिल पाया है। कई पर्यटकों ने कहा कि कम मात्रा में ट्यूलिप खिले देखकर वे निराश हो गए। हालाँकि, कई लोगों ने बगीचे का दौरा करने पर खुशी व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

टूट जाएगा कार्यकाल समाप्त होने से पहले उड़ान भरने का सपना? Air Force One पर आया ये अपडेट सुन ट्रंप गुस्से से लाल हो उठेंगे

रोहिणी आचार्य के आरोपों पर बोले दिलीप जायसवाल, यह पारिवारिक मामला है, लालू-राबड़ी को सुलझाना चाहिए

दूसरा बेबी आने से पहले भारती ने किया खुलासा; तीसरे बेबी की तैयारी, पति हर्ष बोले- हम रुकेंगे नहीं

Punjab में अकेले सरकार नहीं बना पायेगी BJP, अकाली दल से गठबंधन करके ही मिलेगी सत्ताः अमरिंदर