Jammu-Kashmir: कांग्रेस नेता सहित आठ और उम्मीदवारों ने उधमपुर लोकसभा सीट से नामांकन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2024

कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह सहित आठ और उम्मीदवारों ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है।

रैली में नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह के अलावा नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य नेताओं ने भाग लिया।

नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस उम्मीदवार दिव्या सूरज प्रताप सिंह, एनपीपी के बलवान सिंह, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राजेश मनचंदा, इंकलाब विकास दल के सचिन गुप्ता, एकम सनातन भारत के मनोज कुमार और निर्दलीय मेहराज दीन एवं पंकज शर्मा शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान

eMudhra ने SSL और TLS सर्टिफिकेट कारोबार छोड़ा, शेयर 20 प्रतिशत टूटा

Jaisalmer में Great Indian Bustard क्षेत्र के पास दो चूना पत्थर खनन परियोजनाओं को मिली मंजूरी की सिफारिश