Jammu-Kashmir Election: वोटिंग के बीच किश्तवाड़ में विवाद, PDP और NC पर बीजेपी उम्मीदवार ने लगाए बड़े आरोप

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

जम्मू-कश्मीर में आज पहले चरण के तहत वोट डाले जा रहे है। वहीं, मतदाताओं की पहचान को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद किश्तवाड़ के बागवान मोहल्ले में एक मतदान केंद्र पर मतदान कुछ देर के लिए रोक दिया गया। किश्तवाड़ से बीजेपी उम्मीदवार शगुन परिहार ने कहा कि पीडीपी उम्मीदवार यहां आए और कहा कि यह लड़की पीड़ित कार्ड खेल रही है और सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही है। मुझे बुरा लगा। मैंने कहा कि मैं विक्टिम कार्ड क्यों खेलूंगी और कहा कि आपने मुझे विक्टिम बनाया है। उन्होंने मुझे धक्का देने की कोशिश की। पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता उस जगह घुस गए जहां वोटिंग हो रही थी। 

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Political Party: सूबे की छोटी पार्टियां निभा सकती हैं किंगमेकर की भूमिका, बड़ी पार्टियों का बिगड़ सकता है खेल

डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिसमें 7.14 लाख पात्र मतदाता 64 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां के चार जिले भी शामिल हैं। चिनाब घाटी की सभी आठ विधानसभा सीटों में 1,328 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पिछले तीन महीनों में इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी देखी गई है, जिसमें छह सैन्यकर्मी और चार आतंकवादी मारे गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे