Jammu-Kashmir Elections: देश में नफरत फैला रही BJP, राहुल गांधी बोले- हमने मोदी का आत्मविश्वास तोड़ दिया

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट में पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा-आरएसएस ने जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में केवल नफरत और हिंसा फैलाई। भाजपा-आरएसएस पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल नफरत फैलाना जानते हैं और उनकी राजनीति नफरत की है। आप सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत देकर नहीं बल्कि प्यार से खत्म किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में लोकतंत्र को फलता-फूलता देख पाकिस्तान को दर्द हो रहा है: Rajnath Singh

यह पहली बार था जब राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए सुरनकोट आए थे. सुरनकोट में करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है, जहां शाहनवाज चौधरी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार मुश्ताक बुखारी हैं। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अकरम चौधरी भी मैदान में हैं, जो पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस में थे और अब टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया