जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने डोडा हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने डोडा जिले में भूस्खलन के कारण एक चट्टान के एक मिनीबस से टकराने से हुए हादसे में मारे गये लोगों के प्रति बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह हादसा बुधवार को हुआ था जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार मिनी बस ठठरी से गंदोह की ओर जा रही थी कि इस दौरान पियाकुल में एक बड़ी चट्टान बस से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें: CJI के खिलाफ आरोपों पर जेटली बोले, यह समय न्यायपालिका के साथ खड़े होने का है

प्रमुख खबरें

अल्लाह की मस्जिद को भी नहीं छोड़ा, मक्का के बाद दहला डाला मदीना?

Asian Games: Neeraj Chauhan ने साथी Dhiraj को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य जीता

USBRL प्रोजेक्ट में Katra Banihal सेक्शन की स्पीड बढ़ी, 100 Kmph की रफ्तार से दौड़ी Vande Bharat

Copper Utensils Cleaning: बिना केमिकल Tamarind Pulp और Curd से तांबे के बर्तनों का कालापन करें दूर