Pok के बिना जम्मू कश्मीर अधूरा, राजनाथ सिंह बोले- अवैध घुसपैठ और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा पाकिस्तान

By अंकित सिंह | Jan 14, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक की भारत पर की गई टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि पीओके के बिना जम्मू कश्मीर अधूरा है। पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को अस्थिर करने के लिए हर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में अखनूर में युद्ध हुआ था। भारत पाकिस्तानी सेना की कोशिशों को नाकाम करने में कामयाब रहा था। इतिहास में हुए सभी युद्धों में भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है। 

इसे भी पढ़ें: इस दिल दीवाने पर वीरानी सी छायी, आप आए बहार आई... उमर अब्दुल्ला को लेकर इल्तिजा मुफ्ती ने कसा तंज

राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में दिलों के बीच बची-खुची दूरियां भी खत्म होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों के लिए बधाई देना चाहता हूं। सत्ता में आने के बाद हमने अपने प्रयासों को जमीनी स्तर पर ला दिया है। कश्मीर हमें प्रिय है और इस पर ज्यादा स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है। राजनाथ ने कहा कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के बीच जो भी अंतर है उसे पाटना है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखनूर में वेटेरन्स डे समारोह मनाया जाना इस बात को साबित करता है कि हमारे दिल में जो स्थान दिल्ली का है, वही स्थान अखनूर, कश्मीर का है।

प्रमुख खबरें

संसद में आज फिर हंगामा, NEET, Ram Mandir मुद्दों पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन जारी

Kashmir Migrant Workers Killing के बाद सुरक्षा बलों का दनादन एक्शन, अब क्लस्टर में रहेंगे सारे मजदूर

Kangana Ranaut का विवादित बयान- इस्लामिस्ट्स के संपर्क में आकर वामपंथी हो जाती हैं हिंदू बेटियां, इंटरनेट पर सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ा गया कनेक्शन

CM Bhagwant Mann का Congress पर वार: पंजाब कांग्रेस घबराई हुई, आपसी कलह में उलझी है