अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया ISJK का आतंकवादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर (आईएसजेके) का एक आतंकवादी मारा गया। यह आतंकवादी पुलिस के एक अधिकारी की हत्या में शामिल था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर जिले के श्रीगुफवाड़ा इलाके के केकलां में शनिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। दक्षिण कश्मीर में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ थी। इससे पहले शनिवार को शोपियां और पुलवामा में हुई मुठभेड़ में दो-दो आतंकवादी मारे गए थे। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी, तलाशी अभियान जारी 

आईजीपी, कश्मीर ने एक ट्वीट में कहा, वह हाल में आतंकी संगठन आईएसजेके में शामिल हुआ था और एएसआई मोहम्मद अशरफ की हत्या में शामिल था, जो पीएस बिजबेहरा में तैनात थे। बुधवार शाम बिजबेहरा अस्पताल के बाहर आतंकियों ने एएसआई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Car Tips: कार का AC चलाते समय न करें ये गलती! Auto और Recirculation Mode का समझें सही तरीका

CPIM ने पूर्व महासचिव Sitaram Yechury को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आगे बढ़ाएंगे राजनीतिक विरासत

Harish Rawat ने ED कार्रवाई के बाद Congress के पदों से दिया इस्तीफा

Dehradun में बैंककर्मी पर हमले की साजिश, पूर्व प्रेमिका समेत 3 अरेस्ट