जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा, केंद्र में नया कार्यभार दिए जाने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2020

नयी दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) जीसी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया है, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का एक वर्ष पूरा हुआ है। गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले साल 29 अक्टूबर को इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मू के इस्तीफे के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Microsoft ने दी सफाई, H-1B Visa के 80 फीसदी आवेदन पुराने स्टाफ के लिए थे

Tamil Nadu Bypolls: Dharapuram में AIADMK आगे, Madurantakam में TVK को बढ़त