Jammu-Kashmir: 'पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री', उमर अब्दुल्ला ने ऐसा क्यों कहा?

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बीच वार-पलटवार का दौर भी जारी है। जेकेएनसी के उपाध्यक्ष और गांदरबल और बडगाम से पार्टी के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने आज एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज जम्मू में जो हालात हैं, आज जम्मू में जो आतंकवाद है, आज हमारे वीर जवानों को निशाना बनाया जा रहा है- बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि 2014 के बाद जम्मू में आतंकवाद क्यों फैला और पिछले 3 सालों में आतंकवाद का ग्राफ अचानक क्यों बढ़ गया। यह उनकी विफलता है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: सांबा में मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब आप जम्मू-कश्मीर आते हैं तो आप (भाजपा) उन्हें (पाकिस्तान को) नहीं पकड़ते। जब आप जम्मू-कश्मीर आते हैं तो पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी जाती है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और प्रधानमंत्री यहां आते हैं और पाकिस्तान को क्लीन चिट दे देते हैं। यदि आपने यहां पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है, तो आप उनसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आप देश के बाकी हिस्सों के सामने कुछ और कहते हैं और जब आप जम्मू-कश्मीर आते हैं तो कुछ और कहते हैं। एक बात तो हम हर जगह कहते हैं। 

प्रमुख खबरें

बेकाबू होती जा रही है महंगाई, CPI बढ़कर 5.54% हुई, प्याज हुआ 108% महंगा!

खाने-पीने की चीज़ें महंगी होने से सितंबर में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% हुई

RBI के कदमों से घरेलू मुद्रा को सहारा, US Dollar के मुकाबले रुपया 96 पैसे चढ़ा

Saif Ali Khan ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर रखा कदम, सिर्फ अपनी पत्नी Kareena Kapoor को करते हैं फॉलो