जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा दावा, 1989 के बाद पहली बार त्राल में कोई हिज़्बुल आतंकवादी नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की अब कोई मौजूदगी नहीं है। 1989 में घाटी में आतंकवाद के फैलने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल के चेवा उलार इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पुलिस ने यह दावा किया है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कश्मीर क्षेत्र पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज के सफल अभियान के बाद, त्राल क्षेत्र में अब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों की मौजूदगी नहीं है। यह 1989 के बाद पहली बार हुआ है।’’ कश्मीर में आतंकवाद फैलने के बाद यहां हिजबुल मुजाहिदीन का दबदबा था। घाटी में इसके कई हजार कैडर थे। बुरहान वानी और जाकिर मूसा समेत संगठन के कई शीर्ष कमांडर त्राल क्षेत्र से थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा