जम्मू-कश्मीर में इमरजेंसी एडवाइजरी जारी, पुलिस और सेना कैंप में लाए जाएंगे गैर- कश्मीरी मजदूर

By अंकित सिंह | Oct 17, 2021

जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकियों द्वारा आम लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इन सबके बीच जम्मू-कश्मीर में इमरजेंसी  एडवाइजरी जारी की गई है।  यह एडवाइजरी जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से जारी किया गया है। एडवाइजरी के मुताबिक पुलिस और सेना कैंप में  गैर कश्मीरी मजदूरों को लाया जाएगा।  प्रशासन की ओर से यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब हाल में ही आतंकियों ने दूसरे राज्यों से आए कामगारों को निशाना बनाया है।

आपको बता दें कि आज ही आतंकियों ने दो मजदूरों को निशाना बनाया। दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं जबकि 1 मजदूर घायल हुआ है। कल भी आतंकियों ने दो मजदूरों की हत्या कर दी थी एक मजदूर बिहार का था जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का था। बताया जा रहा है कि घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सेना के सैन्य अभियान से बौखलाए आतंकी संगठनों ने इस तरह के वारदात को अंजाम देना शुरू किया है।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन