Jammu Kashmir: लोगों के सामने राहुल गांधी ने उठाया स्टेटहुड का मुद्दा, बोले- इसे बहाल कराने में हम पूरा दम लगा देंगे

By अंकित सिंह | Jan 23, 2023

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल आखिरी पड़ाव पर है। भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की ओर से कई बड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के लोगों से पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की बात कही है। जम्मू के सतवारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा स्टेटहुड का है। उन्होंने लोगों से कहा कि यह बड़ा मुद्दा है और इस मुद्दे से कोई दूसरा मुद्दा बड़ा नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका हक उन लोगों ने छीन लिया है। कांग्रेस पार्टी आपको पूरा समर्थन देगी। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि आपके राज्य का दर्जा बहाल कराने में हम पूरा दम लगा देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की सुरक्षा को लेकर जयराम रमेश का बयान, कहा- Congress नहीं करेगी समझौता

वहीं, प्रवासी कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सांबा जिले में मुलाकात की और आतंकवादियों द्वारा लक्षित हत्या किए जाने एवं प्रधानमंत्री पैकेज के तहत रोजगार पाने वाले लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध सहित अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर उनसे बातचीत की। इसके बाद राहुल ने कहा कि जब कश्मीरी पंडितों का एक डेलिगेशन लेफ्टिनेंट गवर्नर से मिलने गया तो LG ने उनसे कहा कि 'तुम्हें भीख नहीं मांगनी चाहिए'। मैं लेफ्टिनेंट गवर्नर जी से कहना चाहता हूं कि ये भीख नहीं, अपना हक मांग रहे हैं। आपको कश्मीरी पंडितों से माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा