Jammu-Kashmir: सांबा जिले में अग्रिम क्षेत्र के ऊपर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराता हुआ दिखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे एक अग्रिम क्षेत्र के ऊपर एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को कुछ देर तक देखा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन जैसी दिखने वाली वस्तु शाम करीब सात बजे पाकिस्तान की दिशा से आई और रामगढ़ क्षेत्र के कंद्राल गांव के ऊपर कुछ मिनटों तक मंडराती रही।

अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन की गतिविधि देखे जाने के बाद, सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया कि कहीं नशीले पदार्थों या हथियारों जैसे अवैध सामान की हवाई तस्करी तो नहीं की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया। इससे पहले नौ जनवरी को सुरक्षा बलों ने सांबा के घगवाल के पलोरा गांव में पाकिस्तान से आए एक ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की। इसमें दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 गोलियां और एक हथगोला शामिल था।

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के बीच पिछले सप्ताह राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास कई अग्रिम क्षेत्रों में ड्रोन की आवाजाही देखी गई। सेना ने दोनों सीमावर्ती जिलों में तीन स्थानों पर ऐसे ही मानवरहित हवाई वाहनों पर गोलीबारी की और पाकिस्तानी सेना के समक्ष विरोध भी दर्ज कराया।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी