Jammu-Kashmir: पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, हैंडग्रेनेड समेत हथियारों का जखीरा बरामद

By अंकित सिंह | Jul 05, 2025

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट उपखंड में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथगोले, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। यह बरामदगी बेहरामगला के पास मरहा इलाके में की गई, जहां सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि को लक्षित करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान तीन हथगोले, बीस गोलियां, एक तार काटने वाला उपकरण, एक चाकू, चार्जिंग केबल और बैटरियां जब्त की गईं।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा: 6,400 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से कश्मीर रवाना

वहीं, जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त तैनाती की गई है। यह अभियान बुधवार को कुचल-चतरू के घने जंगलों वाले कंजल मांडू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया। पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर देर शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर कुचल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में हड़कंप! Anthropic के सीक्रेट मॉडल में बड़ी सेंध, Security पर उठे गंभीर सवाल

Lamine Yamal की चोट ने बढ़ाई Barcelona की टेंशन, Season से बाहर, World Cup खेलना तय

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन