Jammu-Kashmir: आतंकियों की अब खैर नहीं! श्रीनगर में LG मनोज सिन्हा से मिले सेना प्रमुख

By अंकित सिंह | Apr 25, 2025

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। उनका यह दौरा पहलगाम आतंकी हमले के बाद हो रहा है। उपेंद्र द्विवेदी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की है। राजभवन ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से न केवल पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है, बल्कि आतंकवाद के बुनियादी ढांचे और उसके पारिस्थितिकी तंत्र को कुचलने के प्रयासों को भी तेज करने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या पाकिस्तानी हिंदुओं को भी वापस भेजेगी सरकार? सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान

बैठक में सुरक्षा तंत्र, विभिन्न अल्पकालिक, दीर्घकालिक उपायों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच एकीकरण और समन्वय की भी समीक्षा की गई। बैठक में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव शामिल हुए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार रात एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार आंतकियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों का तेजी से पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश के नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?