केंद्रीय बजट से नाखुश दिखे जम्मू के व्यापारी, सरकार से कर रहे थे राहत की उम्मीद

By अनुराग गुप्ता | Feb 04, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के व्यापारी केंद्रीय बजट से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को आम बजट पेश किया था। इस बजट में जम्मू-कश्मीर को केंद्रीय सहायता, अनुदान और ऋण के तहत 35,581.44 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया। 

साल 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को समाप्त कर इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का स्वरूप दे दिया था। ऐसे में जम्मू-कश्मीर को 2022-23 के लिए 35,581.22 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं जबकि सरकार ने 2021-22 में 34,704.46 करोड़ रुपए आवंटित किया था। 

इसे भी पढ़ें: Budget को लेकर J&K से आई मिली जुली राय, जनता ने कहा- आसमान छू रही है महंगाई

वहीं लद्दाख के लिए महज 5,958 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ। जम्मू कश्मीर के लिए बजट में 33,923 करोड़ रुपए का आवंटन केंद्रीय सहायता के रूप में किया गया है। 273 करोड़ रुपए डल नगीन झील के पुनर्वास के लिए अनुदान के तौर पर और 279 करोड़ रुपए केंद्रशासित प्रदेश आपदा मोचन कोष में अनुदान के रूप में दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र