जम्मू कश्मीर: सांबा में मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2024

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक पुल निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में कार्य कर रहे छह मजदूरों पर बृहस्पतिवार को मिट्टी का ढेर गिर गया जिनमें से दो की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम के साथ बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चार मजदूरों को गड्ढे में मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला गया और शेष दो मजदूरों को बचाने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई।

जिला आयुक्त राजेश शर्मा और सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनय कुमार शर्मा घटनास्थल पर मौजूद रहे तथा उन्होंने बचाव अभियान की निगरानी की। अधिकारियों के अनुसार, चार मजदूरों की हालत स्थिर बताई गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए जम्मू के एक अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों की मौत हो गई जिनकी पहचान बिहार के सोबिन सिंह और रियासी के लाल सिंह के तौर पर की गई है।

प्रमुख खबरें

साल्ट लेक स्टेडियम से हटाई गई ममता की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति, खेल मंत्री ने इसे भद्दा और निरर्थक बताया

Bihar का IPL Team का सपना होगा पूरा? Anil Agarwal की अपील पर CM Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान

SRH की जीत के हीरो Ishan Kishan, बोले- Captain Pat Cummins के आने से आत्मविश्वास बढ़ा

Lauki Dahi Tikhari Recipe: Summer में पेट को देगी ठंडक, ट्राई करें लौकी की यह Healthy और टेस्टी Special डिश