जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा, ‘‘अभियान में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।’’

कोर ने इससे पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि सैनिकों ने कुपवाड़ा के गुगलधार में संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद कार्रवाई शुरू की तो दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सेना ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से युद्ध में प्रयोग किए जाने वाले कुछ सामान बरामद हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती