Jammu-Kashmir: श्रीनगर में युवा कलाकारों को मिल मंच, प्रतिभा का किया प्रदर्शन

By अंकित सिंह | Oct 30, 2024

श्रीनगर में दो दिवसीय कला प्रदर्शनी में युवा कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य समुदाय, विशेषकर युवा पीढ़ी को कला की दुनिया से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन करना है। प्रभासाक्षी से बात करते हुए, प्रतिभागी और प्रसिद्ध कलाकार जहांगीर असलम, जो पेशे से डॉक्टर हैं, ने कहा कि कलाकार को अपना काम दिखाने के लिए ऐसी प्रदर्शनी महत्वपूर्ण है।

एक अन्य युवा कलाकार फलक ने कहा, उन्होंने अन्य कलाकारों से सीखने के लिए ही प्रदर्शनी में भाग लिया है। उन्होंने कहा, "कोई भी कलाकार चार दीवारों के अंदर नहीं सीख सकता, वह तभी सीखता है जब दूसरों का काम देखता है।" एक आगंतुक और कला समीक्षक ने कहा, "इस तरह की पहल समाज को हमारी सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, संवर्धन और संरक्षण और पहचान की दिशा में बहुत मदद करती है।" 

इसे भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर को कब मिल सकता है राज्य का दर्जा? दिल्ली यात्रा के बाद उमर अब्दुल्ला ने दे दिया बड़ा अपडेट

यह कार्यक्रम उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और लोगों को विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अंतर्निहित प्रतिभा और कौशल के प्रति अपने जुनून को जीवित रखते हुए अपनी प्रतिभा और शौक को विकसित करने और निखारने के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित किया गया है, जिसके लिए कश्मीर विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है।

प्रमुख खबरें

Mahadev App मामले में Saurabh Chandrakar का प्रत्यर्पण बड़ी सफलता: CM Vishnu Deo Sai

Travel Tips: Jaisalmer के रेगिस्तान और Varanasi की देव दीपावली से नवंबर की Vacation बनाएं यादगार

ट्रंप के रिजॉर्ट के पास मिसाइल की तरह नीचे आया विमान, फिर...9 की हुई मौत

Delhi में दम घोंट रहा PM 2.5, Jairam Ramesh बोले केंद्र सरकार मानकों में संशोधन कर सख्ती से लागू करे